फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के साथ छेड़छाड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: खट्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ करे, यह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वायुसेना ने 26 फरवरी को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए करीब तीन सौ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया और अब भारत सरकार की कूटनीति का परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने के कारण पाकिस्तान बातचीत को तैयार है। उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया उनमें देश के दुश्मनों के खिलाफ कितनी आग है। यही वजह है कि आज विश्व आतंक विरोधी कार्रवाई में भारत के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री वीरवार को शहर की अनाज मंडी में प्रधानमंत्री के महासंवाद के तहत आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने करीब 103 करोड़ रुपये की लागत की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हर बूथ तक पहुंचकर लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, कोसली के विधायक विक्रम यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, अरविंद यादव, भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी यशवंत सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
उद्घाटन-शिलान्यास पट पर खुदवाया नाम पर नहीं आए राव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किये जिले की 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की आठ परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पट पर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम खुदवाया गया था, लेकिन वे कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे। हालांकि राव के खासमखास माने जाने वाले मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें