फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 57 हजार 527 किसानों को 11.51 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में बैठे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देशभर में किसान सम्मान निधि योजना के तहत बुधवार को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई। कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. दीपक यादव ने बताया कि रेवाड़ी के 57 हजार 527 किसानों को 11 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जिले के पात्र किसानों को जो आर्थिक मदद मिली है, उससे वे कृषि कार्यों को और अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष छह हजार की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. कपूर सिंह ने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया जाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से भूमि के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी चाहिए। प्रधानमंत्री का विजन है कि यदि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जाती है उसका केंद्र बिंदु किसान और मध्यम वर्ग होता है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें