फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर का टायर बदलते समय पीछे से आ रहे कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर साबन चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप रोड किनारे कैंटर का टायर बदते समय युवक को पीछे से तेज रफ्तार एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिला के गांव पाटन निवासी बीरसिंह उर्फ बिरेंद्र व उसका भाई सूबेसिंह कैंटर को लेकर धारूहेड़ा से जयपुर की ओर जा रहे थे। दिल्ली जयपुर हाईवे नंबर आठ पर साबन चौक के समीप कैंटर का टायर पंचर हो गया। बीरसिंह कैंटर को रोड पर ही रोककर टायर निकाल रहा था और उसका भाई वहीं खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे बीरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें