फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट विरोध में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सरकार की ओर से लागू किए गए सेंट्रल क्लीनिक इस्टेबलिशमेंट एक्ट (सीईए) के विरोध में शुक्रवार को जिले के सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। इस संबंध में वीरवार को रेवाड़ी में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों ने कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. करतार सिंह यादव के नेतृत्व में सभी प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक इकट्ठा हुए और बाद में विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचे।
जिला प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में विधायक बिक्रम सिंह यादव को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि यह एक्ट मरीजों और अस्पतालों पर सरकार ने थोपा है, जिसको किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने विधायक बिक्रम सिंह को बताया कि सरकार का यह एक्ट मरीजों के साथ-साथ किसी भी प्राइवेट नर्सिंग होम के लिए लाभकारी नहीं है, ऐसे में एक्ट को लागू नहीं किया जाए। डॉ. करतार सिंह ने बताया कि उनके इस विरोध में आयुष व दंत चिकित्सक भी शामिल होंगे। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. एनएस यादव, डॉ. जीएस यादव, डॉ. अभिमन्यु यादव सहित निजी अस्पतालों के चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आईएमए की हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों और सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद की हुई हैं। आपातकालीन सेवाओं के लिए सभी व्यवस्था की हुई है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें