फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोड निर्माण के लिए 11 लाख की घोषणा

Mon, 15 Dec 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव बाम्बड़ में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बड़ी माला से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को गांव बाम्बड़ में कुड़िया राम की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने गांव में रोड के निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम के संयोजक एवं कुड़िया राम यादव के पुत्र धर्मबीर गबरू, हरीश यादव और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापित करके अपने पूर्वजों का मान-सम्मान बढ़ाने का नेक कार्य किया है। हम सभी को अपने पूर्वजों को याद रखते हुए उनके सम्मान में ऐसे कार्य करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पूरे देश और प्रदेश सहित जिले का भी तेजी से विकास हो रहा है। रेवाड़ी युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ नेशनल हाईवे, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर रखी गई मांगों को भी उचित कार्रवाई करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मूर्ति स्थापित कार्यक्रम समाज के लिए एक अच्छा संदेश है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, चेयरमैन कंवर सिंह, अनिल रायपुर, सरपंच प्रवीन चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें