फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव रेजीमेंट के लिए सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे यादव सभा के लोगों से पुलिस की धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोसली। सीएम मनोहर लाल से यादव रेजिमेंट के लिए ज्ञापन देने पहुंचे यादव सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इस मामले में यादव सभा ने 14 अप्रैल को कोसली में बैठक बुलाने का लिया निर्णय है।
जानकारी के अनुसार कोसली में मुख्यमंत्री के आगमन पर यादव सभा के पदाधिकारी व सदस्य प्रधानमंत्री के नाम से यादव रेजिमेंट बनाने का ज्ञापन देने सभा स्थल पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कह कर रोके रखा कि कार्यकर्ता सम्मेलन होने के बाद मिलवा देंगे। पांच लोगों को मिलने के लिए कहा गया। जब कार्यकर्ता सम्मेलन खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री विधायक के निवास स्थान पर पहुंचे तो यादव सभा के लोग पुलिस से ज्ञापन देने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि एक आदमी जाकर ज्ञापन दे आए। इस पर सभा के पदाधिकारी व सदस्य भड़क गए व जबरदस्ती जाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस कर्मचारी उन्हें अंदर न जाने व ज्ञापन नहीं देने की बात कही। जिससे यादव सभा के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो कोसली के डीएसपी व थाना इन्चार्ज सभी को बाहर ले गए। डॉ: यतेन्द्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए गए थे। हमें चार घंटे बैठा रखा। उसके बाद धक्के देकर बाहर भगा दिया और बदसलूकी की। 14 अप्रैल को कोसली में बस स्टैंड पर पुराने कोर्ट वाली जगह पर यादव सभा ने एक बैठक करने का निर्णय लिया है, जिसमें पुलिस की बदसलूकी व मुख्यमंत्री से ना मिलने के बारे में आगामी रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है थाना इन्चार्ज का
कोसली थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि बदसलूकी जैसी कोई बात नही है। यादव सभा के लोगों से कहा था कि एक आदमी ज्ञापन दे आए। जिस पर यादव सभा कि ओर से एक आदमी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें