फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 1950 टोल फ्री नंबर का 1240 मतदाताओं ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। युवाओं को अपना वोट बनवाने और मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम चल रहा है। जिसके लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा दी गई है। इस सुविधा का लाभ 1240 लोगों ने उठाया है। उन्होंने युवा मतदाताओं से मतदान में भागेदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला में एलईडी, मोबाइल वैन, पोस्टर, बैनर के साथ-साथ कालेज व स्कूल के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग भी स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया को स्वीप नोडल अधिकारी बनाया है। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने लोगों विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि 12 मई को मतदान केन्द्र पर जाकर अपना वोट अवश्य डाले और मतदान के समय उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही को प्रदर्शित करते हुए दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा अन्य सोशल मीडिया पर डाले ताकि इन यादों को संजोकर रख सके। उपायुक्त ने बताया कि अभी भी 12 अप्रैल सांय 3 बजे तक नया वोट बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। वोट बनवाने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उन्होंने बताया कि कोई भी युवा, जिसकी आयु 18 साल या इससे अधिक है तो वह अपना वोट बनवा सकता है। वह ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है या फिर अपने एंड्रॉयड-आईफोन पर वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके उस पर आवेदन कर सकता है। आवेदन के साथ अपने फोन से फोटो खींच कर डाल दे तथा आयु का कोई भी प्रमाण जैसे मैट्रिक सर्टिफिकेट की फोटो खींचकर अपलोड कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विश्व विद्यालय या शिक्षण संस्थान का अधिकृत अधिकारी यह प्रमाणित कर दे की वह संस्थान का विद्यार्थी हैं तथा हॉस्टल या बाहर रहता है तो उस विद्यार्थी का वोट बन जाएगा। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में अपना नाम पता करने या मतदान केंद्र की जगह पता करने आदि कोई भी शंका हो तो दूरभाष नंबर 1950 पर फोन करके पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें