फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक जनवरी से शुरू होना था ऑडियो मीटर रूम, 39 दिन बाद भी कमरा लॉक
विज्ञापन

महेश कुमार यादव
रेवाड़ी।
कम सुनाई देने वाले बच्चों की जांच के लिए नागरिक अस्पताल में पहली जनवरी से शुरू होने वाला ऑडियो मीटर रूम सवा महीने बाद भी लॉक है। विभाग की मानें तो ऑडियो मीटर रूम बनकर तैयार है। रूम के बाहर ऑडियो लॉजिस्ट की नामपट्टी तो चस्पा है मगर कमरा बंद रहता है।
प्रदेश सरकार की ओर शुरूआत में यह सुविधा पानीपत, पंचकूला और रोहतक में शुरू की गई थी। अगले चरण में एक जनवरी से यह सुविधा रेवाड़ी और कैथल में शुरू की जानी थी। शहर के नागरिक अस्पताल मेें ऑडियो मीटर रूम बनाकर ऑडियो लॉजिस्ट तैनात किए जाने थे, लेकिन नागरिक अस्पताल में ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

-----------
39 दिन बाद भी कमरा लॉक
जिले में ऑडियो मीटर रूम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण बच्चों की सुनने की क्षमता का प्रतिशत जानने के लिए मरीज को रोहतक या चंडीगढ़ रेफर करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में यह सुविधा तैयार कर दी गई है, लेकिन 39 दिन बाद भी शुरू नहीं की गई है।
-----------
साउंड प्रूफ होता है रूम:
नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर डिवाइस केंद्र बनाना गया है। यहां ऑडियो मीटर रूम बना है। यह रूम पूरी तरह से साउंड प्रूफ है। ऑडियो मीटर टेस्ट से यह पता चल सकेगा कि बच्चे की सुनने की क्षमता कितने डेसीबल है।
विज्ञापन

---------
वर्जन
ऑडियो मीटर रूम बन कर तैयार है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। इसके बाद मरीजों को जांच के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। जिले के लिए यह बहुत ही बेहतर सुविधा है।
कृष्ण कुमार,सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें