हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन कर लें वोट की जानकारी : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि एक जनवरी 2019 को पात्रता तिथि मानकर तैयार की गई। जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नामत: बावल, कोसली, रेवाडी की मतदाता सूचियों का प्रकाशन 31 जनवरी को कर दिया गया है। मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वे नई वोट बनवाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सभी बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन के माध्यम से भी मतदाता सूची या वोट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 779 बूथ है जिनमें 654 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 125 शहरी क्षेत्र में बनाये गये है। जिले में कुल 646239 मतदाता है जिनमे से 339449 पुरुष मतदाता व 306790 महिला मतदाता हैं।