फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के कार्यक्रम से गायब रही इनेलो की आधी कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। इनेलो परिवार में चल रहे घमासान रेवाड़ी में भी साफ तौर पर नजर आया। मंगलवार को सांसद दुष्यंत चौटाला ने शहर सहित बावल और मनेठी में चल रहे धरना में भागीदारी की और जनता को इनेलो की तरफ से संदेश देने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद इनेलो की जिला कार्यकारिणी के काफी पदाधिकारी उनके साथ इस कार्यक्रम में नजर नहीं आए है।
सांसद चौटाला सुबह करीब 11 बजे शहर में पहुंचे और इसके बाद उन्होंने पार्टी के कट्टर समर्थक रहे निर्वतमान पार्षद के घर पर चाय पी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे और यहां पर रोडवेज कर्मियों की मांगों को समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा रोडवेज को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने की जो कामयाब नहीं होने दी जाएगी। उनका यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से राजनीति का था लेकिन जिला कार्यकारिणी ने इसे उन्हें उनका निजी कार्यक्रम बताते हुए पूरी तरह से किनारा कर लिया। हालांकि जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को छोड़ दें तो कई वरिष्ठ पदाधिकारी उनके साथ रहे जिसमें युवा कार्यकारिणी के भी पदाधिकारी थे। इसी तरह बावल में भी उनको धरनास्थल पर मौजूद हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर सहित संघर्ष कमेटी के सदस्य श्यामसुंदर सभरवाल का साथ मिला। इसके बाद मनेठी में भी उनको केवल प्रकोष्ठ के साथ युवा विंग के पदाधिकारियों का ही साथ मिला। इसके अलावा इनसो के कार्यकर्ता उनके साथ जरूर खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सांसद दुष्यंत चौटाला का निजी कार्यक्रम था। पार्टी की तरफ से उनके इस कार्यक्रम के बारे में कोई संदेश नहीं आया था। हालांकि कार्यकर्ताओं के उनके कार्यक्रमों में जाने को लेकर कोई मनाही नहीं थी और काफी कार्यकर्ता गए भी हैं। हमारे पास पार्टी कार्यालय से कोई संदेश नहीं था।
डॉ.राजपाल यादव, जिलाध्यक्ष इनेलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें