फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन...23 व 24

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के जैन पब्लिक स्कूल आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर हुए मुकाबलों में लड़कों की इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन स्कूल प्रथम, मधुसूदन स्कूल की टीम द्वितीय व जैन स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में कैब्रिज स्कूल की टीम प्रथम, महाराजा अग्रसेन स्कूल की टीम द्वितीय व पाथ फाईंडर स्कूल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के अंडर-10 वर्ग में हर्ष गुप्ता ने प्रथम, रक्षित ने द्वितीय व हरप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में स्पंदन ने प्रथम, नियती ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-12 प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, यतार्थ द्वितीय व अविनाश तृतीय व लड़कियों में भूमिका प्रथम, गौरव द्वितीय व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-15 प्रतियोगिता में वैैैभव प्रथम, गौरव द्वितीय व मोहित तृतीय तथा लड़कियों में प्रिंयका प्रथम, सिदी द्वितीय व वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-18 आयु प्रतियोगिता में में रितिक ने प्रथम, वैैैभव द्वितीय व दिपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं लड़कियों में प्रिंयका प्रथम, ईशिका द्वितीय व डोली तृतीय स्थान पर रही। मैंस सिंगल में अभिषेक, डबल्स में वैैैभव व गौरव की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंस डब्लस में अभिषेक व कपिल तथा लक्की डब्लस में कपिल व सिद्वी की जोडी ने बाजी मारी।समापन अवसर पर राष्ट्रीय नवचेतना के संयोजक मुख्यातिथि विजय सोमाणी ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित करते हुुए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह यादव, पवन सपड़ा, अजय यादव, अतुल रस्तोगी, राजेंद्र यादव, पवन राजपुत, रजनी गुप्ता, कोच कविता यादव, धीरज, सन्नी, नितेश व प्रमोद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें