फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में उठी कसौला का स्कूल अपग्रेड करने की मांग, सोमवार से शुरू होगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत में उठी कसौला का स्कूल अपग्रेड करने की मांग, सोमवार से शुरू होगा धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। कसौली व बगथला के स्कूली बच्चों के बीच क्लास में सीट पर बैठने को लेकर बढ़े विवाद को समाप्त कर आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाने के लिए शुक्रवार को गांव बखापुर के मंदिर में महापंचायत हुई। पंचायत में करीब 22 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। महापंचायत की अध्यक्षता गांव संगवाड़ी के पूर्व सरपंच ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को किसी भी अन्य गांव के स्कूल में नहीं भेजा जाएगा तथा गांव कसौला के ही स्कूल को अपग्रेड कराया जाएगा। बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि अब उनका ध्यान केवल स्कूल को अपग्रेड कराने पर केंद्रित है। यदि सोमवार तक स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ाया गया तो कसौला में स्कूल के सामने ही धरना दिया जाएगा। पंचायत के बाद कोई भी व्यक्ति कसौला थाना नहीं पहुंचा, क्योंकि गत दिवस गढ़ी बोलनी में हुई पंचायत में मामला समाप्त कर दिया गया था। कसौला थाना में छात्रों के बीच हुए विवाद का मामला चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों गांव कसौली व बगथला गांव के छात्रों के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों गांवों के बीच तनावपूर्ण स्थिति हो गई थी। इसी दौरान पंचायत व महापंचायतों का भी दौर चला। एक पक्ष के विद्यार्थियों ने प्राचार्या तक के साथ मारपीट तक कर दी थी। गत दिवस गांव गढ़ी बोनली में पंचायत हुई थी, जिसमें आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए इस मामले को समाप्त करने पर सहमति हो गई थी। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच बना तनाव भी समाप्त हो गया था। शुक्रवार को गांव बखापुर के मंदिर में करीब 22 गांवों की महापंचायत हुई। महापंचायत में गांव कसौला, कसौली, आसलवास, सालावास, संगवाड़ी, भूड़ला, पातुहेड़ा, मूंडनवास व अन्य शामिल थे। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि बच्चों को कसौला स्कूल के अलावा किसी अन्य गांव के स्कूल में शिक्षा के लिए नहीं भेजा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि वे भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से रहना चाहते हैं, इसलिए कसौला थाना में नहीं जाना है। महापंचायत में आसलवास के सरपंच राजेश कुमार, रामसिंह छावड़ी, रेवाड़ के अशोक पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें