फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से स्पेशल ट्रेन से पहूंचेगे पटना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर रेवाड़ी से पटना साहिब जाएगा 140 श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर रेवाड़ी से 140 श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को बस से रोहतक ले जाया जाएगा। वहां से स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु पटना साहिब रवाना होंगे। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की सभी सुविधाएं नि:शुल्क रहेंगी। आवेदन के लिए जिला सचिवालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां 19 दिसंबर तक आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम 22 से 25 दिसंबर तक बिहार के पटना साहिब में होगा। समारोह में सारी व्यवस्था हरियाणा सरकार की ओर से नि:शुल्क रहेंगी। 22 को श्रद्धालुओं को पटना साहिब ले जाने के लिए दो विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। प्रत्येक जिला से 140 श्रद्धालुओं को पटना साहिब ले जाने की व्यवस्था की गई है। समारोह में हरियाणा प्रदेश के श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को पटना साहिब में आयोजित समारोह में शामिल करवाने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो ने प्रदेश भर के नगराधीश, जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारियों को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

---
दो विशेष ट्रेनें चलेंगी : निदेशक सरो ने बताया कि दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव का समापन समारोह पटना साहिब (बिहार) में 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए पटना साहिब के लिए 22 दिसंबर को अंबाला व सिरसा से दो विशेष रेलगाड़ियां चलाने की व्यवस्था की है। निदेशक ने बताया कि अंबाला रेलवे स्टेशन से 22 दिसंबर को पटना के लिए सुबह 10.30 बजे विशेष ट्रेन रवाना होगी जोकि कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत व दिल्ली होते हुए पटना 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे पहुंचेंगी। वहीं सिरसा रेलवे स्टेशन से 22 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे चलने वाली विशेष ट्रेन हिसार, भिवानी, रोहतक और दिल्ली होते हुए पटना 23 दिसंबर को सांय 5 बजे पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन पटना से 26 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे दिल्ली, रोहतक, भिवानी, हिसार होते हुए सिरसा 27 दिसंबर को दोपहर बाद पहुंचेगी। उपायुक्त पंकज ने पटना साहिब में गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में श्रद्धालुओं के चयन प्रक्रिया के साथ ही श्रद्धालुओं को समारोह में ले जाने के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी में नोडल अधिकारी नगराधीश रेवाड़ी होंगे जबकि जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी कमेटी में सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें