फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 24 को गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी एंकरिंग में दिखा सकते हैं प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
24 दिसंबर को गुरुग्राम में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम को लेकर शनिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूल प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक सतपाल यादव ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के तहत 24 दिसंबर को गुरुग्राम में ऑनलाइन एंकर टैलेंट सर्च कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से करीब पांच हजार कैडेट्स, कार्यक्रम प्रभारी व अधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में एंकरिंग भी छात्र-छात्राओं की ओर की जाएगी। इसी लिए ऑनलाइन एंकर टैलेंट सर्च कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्रा-छात्राएं भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी दो मिनट की एंकरिंग की वीडियो 15 दिसंबर तक फेसबुक डाट काम/स्टूडेंट पुलिस कैडेट पर अपलोड कर सकते हैं। वहीं इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट डाट इन पर विजिट किया जा सकता है। निर्णायकों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो की समीक्षा कर दो छात्र और दो छात्राओं का चयन किया जाएगा, जो 24 दिसंबर को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन करेंगे। बैठक में डीएसपी सुरेश कुमार, महिला थाना प्रभारी सरोज बाला सहित शिक्षा विभाग व स्कूलों से आए शिक्षकों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

---
बच्चों तक पुलिस की कार्यप्रणाली पहुंचाना उद्देश्य
डीएसपी यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस तंत्र व इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानने व समझने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि विद्यार्थी की ओर से कानून की स्वेच्छा से पालना की जाए और एक जागरूक व अनुशासित नागरिक बनकर समाज को भी जागरूक कर सके। पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से बैठक में उम्मीद के अनुसार स्कूल प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें