फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत 100 दिवसीय अभियान शुरू, मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना

Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंड़ी दिखाते डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अमित यादव एवं डॉ. जोगेंद्र तंवर।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता, जनसेवा, स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अमित यादव एवं डॉ. जोगेंद्र तंवर ने एमएमयू को रवाना किया। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक चिकित्सा एवं चिकित्सकीय परामर्श सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की उपस्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा उपमंडल अस्पताल कोसली में कोसली के विधायक अनिल यादव व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में एसडीएम बावल की उपस्थिति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन ने रक्तदान किया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी व आईजीयू मीरपुर में आभा आई पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक किया।

एनीमिया मुक्त हरियाणा 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ:

एनीमिया मुक्त रेवाड़ी के नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में 17 सितंबर से एनीमिया मुक्त हरियाणा के 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत लक्षित लाभार्थियों की एनीमिया जांच की जाएगी। इसमें नवजात शिशुओं से लेकर प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं (डब्ल्यूआरए) तक विभिन्न वर्गों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें