फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नरैना स्टेशन पर 10 ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

Sat, 21 Feb 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नरैना में आयोजित दादू दयाल जी के मेले में यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए 22 से 27 फरवरी तक 10 ट्रेनों का नरैना स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश 22 से 27 फरवरी तक 21:36 बजे आगमन व 21:38 बजे प्रस्थान करेगी। योगनगरी ऋषिकेश–साबरमती 04:32 बजे आगमन व 04:34 बजे प्रस्थान करेगी।
गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर चौक 19:01 बजे आगमन व 19:03 बजे प्रस्थान और 19412 दौलतपुर चौक–गांधीनगर कैपिटल 05:27 बजे आगमन व 05:29 बजे प्रस्थान करेगी।
अजमेर–अमृतसर 23 व 25 फरवरी को 18:48 बजे पहुंचेगी और 18:50 बजे रवाना होगी जबकि अमृतसर–अजमेर 25 व 27 फरवरी को 07:32 बजे आगमन व 07:34 बजे प्रस्थान करेगी।
उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश 23 व 26 फरवरी को 20:32 बजे पहुंचेगी और योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी 23 व 25 फरवरी को 07:22 बजे आगमन व 07:24 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

अजमेर–जम्मूतवी 15:05 बजे आगमन व 15:07 बजे प्रस्थान और जम्मूतवी–अजमेर 10:42 बजे आगमन व 10:44 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित समयानुसार यात्रा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें