फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 10 स्कूलों का शैक्षणिक प्रदर्शन कमजोर, चेतावनी पत्र जारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 गर्वनमेंट माॅडल संस्कृति प्राईमरी स्कूल---संवाद
विज्ञापन
रबिन वर्मा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सेंसस असेसमेंट समीक्षा की गई। इसमें निपुण हरियाणा के तहत महेंद्रगढ़ जिले के 10 स्कूलों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया। अब सभी स्कूलों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं।

बता दें कि प्रदेश में निपुण हरियाणा के तहत प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। अब हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों की समीक्षा की गई। इसमें महेंद्रगढ़ जिला से 10 प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया।
विज्ञापन

अब निदेशालय की ओर से सभी कमजोर स्कूलों के प्राचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से भी स्कूलों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अब इन स्कूलों के प्राचार्यों को शैक्षणिक स्तर सुधारना होगा और इसके तहत किस प्रकार की गतिविधि होंगी। शैक्षणिक स्तर गिरने का कारण आदि शामिल करना होगा।
निदेशक के साथ होने वाली बैठक में प्राचार्यों को इसका जवाब देना होगा। आगामी 45 दिनों में किए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार करनी होगी। इसमें शैक्षणिक स्तर नहीं बढ़ा तो प्राचार्यों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
जिले में खंड अनुसार मिले ये स्कूल
जिले में महेंद्रगढ़ खंड में 2 स्कूल, नारनौल और अटेली खंड में 3-3 स्कूल, कनीना खंड में 1 स्कूल और नांगल चौधरी खंड का एक स्कूल इसमें शामिल है। अब इन स्कूलों पर डीईईओ का विशेष ध्यान रहेगा और इनके शैक्षणिक सुधारने के लिए प्राचार्यों को ठोस व व्यवहारिक कदम उठाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


-
वर्जन
विभाग की ओर से कमजोर प्रदर्शन करने वाले सभी 10 स्कूलों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अब निदेशक स्वयं इन स्कूल प्राचार्यों से बातचीत करेंगे। इसमें स्कूलों को प्रदर्शन का कारण और आगामी कार्ययोजना का जवाब देना होगा। -विक्रम सिंह, जिला एफएलएन प्रभारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें