फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होटलों और फास्ट फूड की दुकानों की जांच में पकड़े गए 10 घरेलू सिलिंडर

Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। होटलों और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों से जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडर। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के होटलों और फास्ट फूड की दुकानों की जांच की। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितीश कुमार सिंघला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 10 घरेलू एलपीजी सिलिंडर पकड़े गए।
विज्ञापन

जांच टीम में खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मुकेश यादव, सब इंस्पेक्टर जयबीर यादव, सप्लाई इंचार्ज रविंदर यादव और अमित यादव शामिल रहे। टीम ने जेल रोड स्थित फास्ट फूड मार्केट सहित कई स्थानों पर निरीक्षण किया, जहां बड़े स्तर पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया।
निरीक्षण के दौरान कई घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही चेतावनी जारी कर भविष्य में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जब्त सिलिंडरों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा एलपीजी नियमों के तहत की जा रही है।
विभाग ने आम जनता और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें