फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक और काबू

Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी, विनोद उर्फ बिन्नी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मुण्डनवास कमालपुर निवासी विनोद उर्फ बिन्नी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
1 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढालियावास निवासी सोनू उर्फ चवनी गांव के स्कूल के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 159 पव्वा देशी शराब बरामद की थी। आरोपी ने बताया था कि वह गांव ढालियावास निवासी लक्ष्मण की शराब बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण ने बताया था कि उपरोक्त शराब उसे जड़थल ठेके का संचालक गांव मुण्डनवास कमालपुर निवासी विनोद उर्फ बिन्नी कम दाम में उपलब्ध कराता था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को विनोद उर्फ बिन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें