बावल। घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सांजरपुर निवासी चंचल ने बताया कि वह बस से रेवाड़ी किसी कार्य के लिए आई हुई थी, जब वह वापस टांकड़ी मोड पर अपनी स्कूटी लेकर घर लौटने लगी, तभी शाहजहांपुर की तरफ से एक अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार से आकर उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों व परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद