हरियाणा के चरखीदादरी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से रणधीर सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी चिरलंबित मांगों के लिए सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान के चरखी दादरी आवास पर धरना-प्रदर्शन किया।
आरकेएस के जिला प्रधान रामकुमार ढिल्लो और प्रताप सिंह सांगवान भी धरने में शामिल हुए। संघ के जिला प्रवक्ता दिलबाग सिंह ग्रेवाल और जिला सचिव अमीर सिंह ने कहा कि आरकेएस ने कई बार विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है।
अब प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार 21 दिसंबर तक मंत्रियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे।
रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पीएफआरडीए बिल वापस लेना, रिटायर्ड कर्मचारी को दो हजार रुपये अंतरिम सहायता, सातवें वेतन आयोग में एक सदस्य रिटायर्ड कर्मचारी का शामिल करने, मेडिकल भत्ता पांच सौ रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करना, पुरानी पेंशन नीति लागू करना, एक्सग्रेसिया स्कीम चालू करना, 28 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पेंशन का पूरा लाभ गत एक जनवरी 2006 से लागू करने, आयकर छूट सीमा पांच लाख करने, हरियाणा रोडवेज में वरिष्ठ नागरिक का 60 वर्ष के बाद आधा किराया माफ किए जाना शामिल है।
इस मौके पर रणबीर सिंह, रामकुमार ढिल्लो, दिलबाग सिंह ग्रेवाल, अमीर सिंह, किशन फौगाट, धर्मवीर मैहला, प्रताप सिंह सांगवान, सत्यदेव शास्त्री, ईश्वर सिंह, अजीत सिंह प्राचार्य, हवा सिंह सांगवान, इंद्र सिंह, रामकिशन, रामपाल, उमेद सिंह डुड्डी, श्याम सिंह, अमीचंद आर्य मौजूद थे।