हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में निजामपुर रोड पर कोरियावास टी-प्वाइंट के निकट रविवार देर सायं ट्रैक्टर ने 15 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला पीरआगा निवासी ईश्वर का 15 वर्षीय बेटा तरुण किसी काम से निजामपुर रोड पर गया था।
कोरियावास टी-प्वाइंट के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने तरुण को कुचल डाला।
चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। लोगों ने घायल तरुण को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कुछ देर उसकी मौत हो गई।
शहर थाना प्रभारी डॉ. हरिओम ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।