फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर के संदिग्ध आतंकी राशिद ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 16 Dec 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव/मेवात
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली को दहलाने की साजिश रचने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद राशिद ने सोमवार को नूंह के सीजेएम महेश कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने राशिद को स्थानीय पुलिस की हिरासत में दे दिया है।
विज्ञापन


उधर, आरोपी के वकील ताहिर हुसैन रूपड़िया ने राशिद को बेकसूर बताया। उन्होंने कहा कि उनका मुवक्किल जांच में हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैै। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने राशिद और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार करने के लिए छह दिसंबर को मेवात के गांव मेवली में छापा मारा था। उस दौरान राशिद बच निकला था।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें