फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर किया विधवा से दुष्कर्म

Sun, 08 Dec 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल में घर में घुसकर एक विधवा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होडल निवासी एक विधवा महिला के पति की नौ माह पूर्व मौत हो गई थी। शनिवार को वह घर पर अकेली थी। बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर गए हुए थे, इसी दौरान होडल के देशल मौहल्ला निवासी भूषण घर में घुस आया। आरोप है कि भूषण ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद भूषण महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए पलवल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने के कारण उसे फरीदाबाद स्थित बादशाह खान अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें