फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, दो कारों में टक्कर; पंप संचालक की मौत

Tue, 25 Aug 2026 10:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़

सार

पुलिस ने हादसे से संबंधित सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों और वाहनों की गति सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर तीन से भूना रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात को स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। कार चालक का गांव धांगड़ में पंप भी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर तीन निवासी हरनाम सिंह के रूप में हुई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


हरनाम कार में सवार होकर सेक्टर तीन से भुना रोड की ओर जा रहा था। गाड़ी जैसे ही भूना रोड पर पहुंची तो इसी दौरान भूना की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक हरनाम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हरनाम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे से संबंधित सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों और वाहनों की गति सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें