फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर चेक करने को राजी हुए प्राध्यापक

Fri, 29 Nov 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में शिक्षा वोर्ड की 12वीं कक्षा के पहले सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बीते तीन सप्ताह से अपनी मांगों के समर्थन में पेपर न जांचने पर अड़े स्कूल लेक्चरार आखिरकार वीरवार को शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद पेपर चेक करने पर राजी हो गए।


पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन के साथ हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के पदाधिकारियों की मीटिंग में सभी पांचों मांगों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


इस लंबी बैठक के बाद हसला के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों के बारे में उन्हें आश्वासन नहीं मिलेगा, वे तब तक किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

बातचीत के दौरान हसला की पांच मांगों पर प्रधान सचिव ने सहमति जताई है।
हसला के राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने बताया कि शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। सभी 29 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में तेजी लाई जाएगी।

बैठक में इन पांच मांगों पर बनी सहमति
- वेतनमान 5400 ग्रेड पे का मामला जो वित्त विभाग ने वापस किया था, उसे ठोस सिफारिशों के साथ दोबारा भेजा जाएगा
- प्राध्यापकों का पदनाम पीजीटी के बजाए स्कूल लेक्चरर ही रहेगा
- प्राध्यापकों को कालेज कैडर में पदोन्नति का मामला जो उच्चतर निदेशालय में विचाराधीन था, उसके लिए सेवा नियमों में संशोधन कर पदोन्नति का रास्ता खोला जाएगा
विज्ञापन

- प्राध्यापकों की पदोन्नति के अवसर बढ़ाने के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के पद सृजित होंगे
- प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति अनुपात को 67 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए तुरंत प्रभाव से कमेटी गठित कर की गई है जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट निदेशक व वित्तायुक्त को सौंपेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें