राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए मतलौडा अनाज मंडी और मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में हेलीपैड बनाए जाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को हरियाणा के पानीपत जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह मतलौडा क्षेत्र के थिराना गांव में ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए मतलौडा अनाज मंडी और मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में हेलीपैड बनाए जाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर संबंधित स्थानों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम और सुरक्षा से जुड़ी अन्य तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना है।