फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण और बंटी बने पंचमुखी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

Sun, 08 Sep 2013 11:21 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचमुखी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 49 किलो में प्रवीण और 52 किलो भार वर्ग में बंटी चैंपियन रहे।
विज्ञापन


रविवार को चैंपियनशिप के फाइनल में 49 किलो भार वर्ग में वैश्य महाविद्यालय एकेडमी के बॉक्सर प्रवीण ने पंचमुखी एकेडमी के बॉक्सर नवीन कोे हराकर जीत दर्ज की।

52 किलो भार वर्ग में भूप्पी बॉक्सिंग एकेडमी के बॉक्सर बंटी ने गरूड़ा एकेडमी आर्मी के बॉक्सर रोहित को हराया। 56 किलो भार वर्ग में भी बंटी ने रोहित, 64 किलो भार वर्ग में अनिल गरूड़ा आर्मी ने पंचमुखी एकेडमी के बॉक्सर नवदीप को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर रविवार देर सायं विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ और आर्मी सीईओ कर्नल पारितोष मिश्रा ने सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि भिवानी मिनी क्यूबा के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब भिवानी में खेल प्रतियोगिता न हो रही हो।

उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता पवन बुवानीवाला ने किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इनेलो नेता विकास बुडानिया, प्रतियोगिता के आयोजक भूप्पी कोच, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिलबाग सिंह, डा. विनोद अंचल, बिल्लु कूंगड़िया, ललित शर्मा आदि के अलावा भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें