फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर दिया, तड़फने लगी तो गला घोंटा

Tue, 01 Oct 2013 01:07 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के बापा गांव में रविवार को हुए ऑनर किलिंग मामले में आरोपी माता पिता ने पुलिस के सामने कबूला कि उन्होंने बेटी को पहले जहर देकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब उसे तड़फता देखा तो पिता ने गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। उन्हें अपनी बेटी की हत्या करने पर अफसोस है। सोमवार को दोनों आरोपियों को रादौर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

न्यायालय में पेश होने के बाद आरोपी महेंद्र और उसकी पत्नी महेंद्रो ने बताया कि उनका अपनी बेटी मनजीत (20) की हत्या करने का इरादा नहीं था। लोकलाज के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा, जिसका उन्हें बहुत पछतावा है।
विज्ञापन


मनजीत 22 सितंबर को गांव के ही जसविंद्र सिंह के पास लुधियाना चली गई थी और उससे शादी करना चाहती थी। 23 सितंबर को वे उसे वापस ले आए थे, लेकिन मनजीत जसविंद्र सिंह के साथ ही शादी करने की जिद करती रही। बार-बार समझाने पर भी वह नहीं मानी।

लुधियाना से आने के बाद उसने खाना खाना छोड़ दिया। गंभीर हालत में देख 28 सितंबर की रात उन्हाेंने पहले उसे को जहर दिया। जहर देने के बाद जब वह तड़फने लगी तो उनसे देखा नहीं गया। इस पर महेंद्र ने गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

बेटी की हत्या करने का पछतावा
महिंद्र को अपनी बेटी मनजीत की हत्या करने पर पछतावा है। सोमवार को महिंद्र ने रोते हुए बताया कि उसने इज्जत को बचाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ा। इसके लिए उसे जीवनभर पछतावा रहेगा। वह अब जीना नहीं चाहता। वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करता हैं।

आज आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
युवती के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। सोमवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें के हवाले किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है। थाना रादौर के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें