फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिप का चुनाव अब 16 को, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद की अध्यक्ष का चुनाव अब 16 फरवरी को तय किया गया है। प्रशासन ने सभी सदस्यों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है, इसके साथ ही कुर्सी को लेकर के फिर से खींचतान शुरू हो गई है। भाजपा की सुदेश रानी के सामने पार्टी की ज्योति शर्मा और निर्दलीय अनु मलिक फिर से चुनौती दे रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद की अध्यक्ष काजल देशवाल को 27 जून 2025 को सदस्यता रद्द होने पर पद से हटा दिया था, इसके बाद कुर्सी लगातार खाली चल रही है। चुनाव आयोग ने 28 जनवरी को चुनाव की तारीख रखी थी लेकिन अतिरिक्त उपायुक्त की तबीयत खराब होने के चलते चुनाव स्थगित कर दिया था, इसके बाद 6 जनवरी को चुनाव की बैठक रखी थी बैठक में 9 पार्षद पहुंचे थे, इनमें से 8 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें