फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर 28 को दिल्ली में होगा युवा प्रेरणा का आयोजन

Sat, 27 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 28 सितंबर को युवा प्रेरणा का आयोजन किया जाएगा। शहीद भगतसिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान ने बताया कि फाउंडेशन हर वर्ष शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करता है।
विज्ञापन



इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं तक शहीद भगतसिंह की विचारधारा पहुंचाना है ताकि युवा राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे और अपराधीकरण से युवाओं को दूर रखना और समाज के प्रति जागरूक करना भी इस आयोजन का उद्देश्य रहेगा है। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रबुद्धजन, समाजसेवी और विशिष्ट अतिथि आएंगे। इसके अलावा समाजसेवा और जनहित में विशेष योगदान देने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कादियान ने कहा कि युवा प्रेरणा केवल एक सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश के युवाओं को नई दिशा देने वाला आंदोलन साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें