फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज में मतदान के लिए युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया और उनको मतदान के लिए शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा की युवाओं को हर चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ समाज में भी चुनाव के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करना चाहिए। एनएसएस इकाई द्वारा कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं को को जागरूक करने का काम किया गया।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई के प्रभारी विवेक गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन पानीपत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीटीएम द्वारा पुरस्कृत किया। इन प्रतियोगिताओं में आर्य कॉलेज की एनएसएस की स्वयंसेविका तान्या सचदेवा ने डेकलामेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीना है। उनको प्रशस्ति पत्र और 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं नीतीश ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर 1500 रुपये का नकद पुरस्कार और पलक सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार स्थान हासिल कर एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रो. सतबीर सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ. मनीषा, नेहा बंसल और प्राध्यापिका कीर्ति मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें