फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घायल कर फेंका, रेफर

Sat, 19 Jul 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी निवासी एक शादीशुदा युवक को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। युवक ने गोहाना में रहने वाले कुछ किन्नरों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


युवक की मां ने किन्नरों पर 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल जांच कराने के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
थाना शहर के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी सन्नी उर्फ संदीप को पुरुषांग कटा होने की स्थिति में शनिवार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मेडिकल जांच करने की मांग की। डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

युवक सन्नी उर्फ  संदीप ने आरोप लगाया कि वह गोहाना के किन्नरों के साथ करीब डेढ़ साल से काम कर रहा है और वह 14 जुलाई को गोहाना से पानीपत घर आ गया। आरोप है कि 15 जुलाई की शाम को गोहाना से कुछ किन्नर पानीपत आए और शाम को आठ बजे एक घंटे के लिए कहीं चलने की बात कहकर ले गए।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि बस स्टैंड के पास उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके पीते वह बेहोश हो गया। उसके बाद उसको कोई सुध नहीं है। उसने आरोप लगाया कि वे सब बीती रात को बेहोशी की हालत में कॉलोनी की मुख्य गली में छोड़ गए। परिवार और पास पड़ोस के लोगों का आरोप है कि वे सब सन्नी के शराब के नशे में होने की बात कह रहे थे।

सन्नी ने बताया कि वह शनिवार को सुबह उठा तो उसको पुरुषांग कटा होने का आभास हुआ। उसकी बातें सुनकर परिवार व कालोनी में हंगामा मच गया और लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।

सन्नी उर्फ संदीप की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उसको इसी माह की नौ जुलाई को लड़का हुआ था। परिवार के सभी लोग लड़का होने की खुशी मना रहे थे, लेकिन सन्नी के साथ हुए हादसे ने सब खुशियों को गम में बदल दिया। बताया जा रहा है कि सन्नी परिवार का गुजारा करने के लिए किन्नरों के साथ काम करने लगा था।

सन्नी व उसकी मां ने गोहाना के उक्त किन्नरों पर 80 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। उसकी मां ने बताया कि उन्होंने सन्नी को बुरी तरह से जाल में फांस रखा था और ब्याज पर पैसे लेते रहे। उसने उनको 80 लाख रुपये दिए। उक्त किन्नरों ने 80 लाख का प्रोनोट भी दे रखा है। उसने इसके लिए अपनी गांव में तीन एकड़ जमीन के साथ एक प्लॉट भी बेचना पड़ा।

पुलिस के पास पुरुषांग काटने का मामला आया है। सिविल अस्पताल में युवक का मेडिकल जांच नहीं हो सकी। उसकी पीजीआई रोहतक में मेडिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस इस मामले में युवक के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बलवान सिंह, प्रभारी, चौकी किला, पानीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें