फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वीं की छात्रा के साथ छह माह तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने पड़ोस के युवक पर घर से उठा कर पास के पशुबाड़े में ले जा कर दुष्कर्म करने, भाई से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पीड़िता ने आरोपी युवक के पिता पर सिर में डंडा मारकर बेहोश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ करीब छह माह से जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 वीं कक्षा की छात्रा है। उसके घर के पास रह रहा एक युवक उसे छह माह से परेशान कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक शनिवार रात उसके घर में घुस गया। इसके बाद वह उसे जबरदस्ती उठा कर घेर में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो युवक पी पीछे-पीछे उसके साथ घर पहुंच गया। यहां पर आरोपी युवक और उसके भाई के बीच मारपीट हुई जिसमें दोनों को चोटें आई है। विवाद के दौरान अचानक आरोपी का पिता भी वहां पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पिता ने भी उसके सिर पर डंडे से हमला किया। इससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर युवक हरेंद्र समेत दो के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें