फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में युवक की हत्या: भाई ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, बोला- उसे मारने आए थे, धोखे में ले ली भाई की जान

Mon, 02 May 2022 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

मृतक का भाई बोला कि ससुराली उसे मारने आए थे। धोखे में भाई की जान ले ली। पत्नी समेत चार को नामजद किया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में सो रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि प्रेम विवाह के बाद ससुराली उससे रंजिश रखते थे। यही कारण है कि लड़की को नाबालिग बता उन्होंने केस दर्ज कराया था, जिसमें उसे जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद पत्नी भी वापस मायके चली गई। आशंका जताई कि ससुराली उसकी हत्या करना चाहते थे, लेकिन धोखे में उसके भाई की जान ले ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सहारनपुर निवासी इलियास ने बताया कि उसकी पहली शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही वो पत्नी से अलग हो गया था। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारी में फरीदा से प्रेम विवाह किया, लेकिन ससुरालियों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण उसने दो साल पहले प्रयागराज जाकर कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि उस समय ससुरालियों ने फरीदा को नाबालिग साबित कर केस दर्ज करवा दिया, जिसमें उसे जेल भी जाना पड़ा था। इस दौरान फरीदा भी अपने माता-पिता के पास वापस चली गई और फिर दुबारा उसके साथ आने से इंकार कर दिया।

दूसरी ओर जेल से जमानत मिलने के बाद वो वहां से समालखा के गांव ढिंडार आ गया और जयकिशन की भूमि को ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी करने लगा। आरोप है कि फरीदा और उसका भाई मुकराम तथा मां केस वापस लेने के लिए पैसे मांगते थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। इस दौरान कुछ दिन पहले उसका बड़ा भाई आलिक उसके पास ढिंडार गांव आया था।
विज्ञापन


30 अप्रैल को दोनों भाई खेत में फसल की रखवाली के लिए अलग-अलग दूरी पर सो रहे थे। रात साढ़े 10 बजे के करीब उसे खरबूजे के खेत में कुछ व्यक्तियों की आहट सुनाई दी। इसके बाद वह ट्यूबवेल पर सो रहे कुछ व्यक्तियों को लेकर आलिक के पास गया, जहां आलिक खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

आलिक को लेकर वो समालखा सरकारी अस्पताल गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। फिर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने आलिक को मृत घोषित कर दिया। इलियास ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई कि रंजिश में ससुरालियों ने ही उसके भाई आलिक की हत्या की है। इस संबंध में समालखा थाना के एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें