फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ढोडपुर पुल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित नारायणा गांव स्थित बालाजी ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई का काम करता है। उसके पिता संटू मांझी (41) भट्ठे से घर का सामान लेने के लिए गए थे। वे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उसने फोन किया। जिसमें एंबुलेंस ड्राइवर ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ढोडपुर पुल के नजदीक ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए हैं।
वे सूचना मिलते ही परिवार के साथ पानीपत स्थित जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर ने उनके पिता को टक्कर मार दी। जिस कारण से उनकी मौत हो गई। थाना समालखा पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें