फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थाने का सच रात को बाहर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंतत: रात को थाने का सच बाहर आ ही गया। थाने में कर्मचारियों के साथ प्रभारी भी नदारद मिले। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चार पुलिस थानों के औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर एक थाना प्रभारी को हटा दिया है। जबकि दो थाना प्रभारियों की विभागीय जांच डीएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

यातायात शहर थाना वेस्ट के प्रभारी को भ्रष्टाचार के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं यातायात पुलिस में तैनात 15 होमगार्ड को यूनिट में भेज दिया और आठ एसपीओ को बदल दिया है। एसपी की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
उल्लेखनीय है कि सर्दी शुरू होते ही शहर में चोरी और झपटमारी की वारदात बढ़ गई है। अमर उजाला ने चोरी के मुद्दे को सोमवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने थानों का सच जानने के लिए 16 दिसंबर की देर रात 11 बजे से एक बजे तक थानों और शहर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील कैंप, मॉडल टाउन व सेक्टर 13-17 पुलिस थाना का निरीक्षण किया। एसपी सबसे पहले जीटी रोड स्थित थाना तहसील कैंप में पहुंचे। यहां पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार नहीं मिले। यहां थाने का हाजिरी रजिस्टर जांचा तो ज्यादातर स्टाफ थाने से गैरहाजिर मिले। इस पर एसपी भड़क गए। 
उन्होंने थाना प्रभारी की विभागीय जांच के लिए डीएसपी समालखा को निर्देश दिए हैं। एसपी इसके बाद माॅडल टाउन पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने यहां हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जिसमें ज्यादातर स्टाफ गैरहाजिर मिले।
इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की लापरवाही सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को चेतावनी देकर छोड़ दिया। रात साढ़े 12 बजे एसपी ने सेक्टर 13-17 और ईआरवी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें