जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें रात के समय सूचना मिली थी कि गांव खुखराना के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने का प्रयास किया। व्यक्ति की जेब से मिले मोबाइल से परिजना को मामले के बारे में बताया।
पानीपत में बीती रात को अमित निवासी गांव आसन कलां ने पावर इंजन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने के बाद मौके पर पंहुची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां पर वीरवार को मृतक अमित का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें रात के समय सूचना मिली थी कि गांव खुखराना के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने का प्रयास किया। व्यक्ति की जेब से मिले मोबाइल से परिजना को मामले के बारे में बताया। परिजनों ने मृतक व्यक्ति की शिनाख्त अमित उम्र 25 साल निवासी आसन कलां के रूप में की। परिजनों ने बताया कि अमित पत्नी के एक साल से मायका जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगा था और शराब का भी सेवन करने लगा था। उसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
दूसरे मामला
जाटल ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त देवेन्द्र निवासी सिदपुर करनाल के रूप में हुई। बताया गया है कि देवेन्द्र यहां पर अपने मामा के पास संजय कालोनी में आया हुआ था। और वह स्टेशन की तरफ चला गया तो वहां पर शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि वीरवार मृतक देवेन्द्र का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।