फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवाओं ने केंद्रीय बजट पर की सकारात्मक चर्चा

विज्ञापन
मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का स्वागत करते युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा श्याम कमल कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा सम्मेलन आयोजित किया, इसमें केंद्रीय बजट पर व्यापक चर्चा की और बजट को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने नई प्रेरणा और दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रम के लिए आगामी कार्यनीतियों, तैयारियों और संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर मंथन किया।
विज्ञापन

युवा शक्ति की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सकारात्मक व सार्थक संवाद हुआ। मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का स्वागत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने किया। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंडित ने की। सभी ने केंद्रीय बजट के विषय में युवाओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सभी वक्ताओं ने युवाओं को भाजपा की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। मंच संचालक सुनील कपूर ने बताया कि इस साल का बजट युवाओं और महिलाओं को नई दिशा देगा।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायक सिद्ध होगा, वहीं युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे जो नए राष्ट्र के निर्माण में भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक गुजर, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव व सन्नी नारा, महामंत्री संजय सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सागर खुराना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें