पानीपत। जीटी रोड स्थित सिंगला पैलेस में अखिल भारतीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को महासभा का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल समाज की संख्यात्मक शक्ति को दर्शाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि पंजाबी खत्री समाज अपने भविष्य और एकता को लेकर पूरी तरह जागरूक है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, साथ ही कुलदेवी माता हिंगलाज देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया।
महासभा की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरू विग ने की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की ठोस रूपरेखा है।
एकता ही खत्री समाज की सबसे बड़ी शक्ति और पहचान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही पूरे भारतवर्ष के हर कोने में खत्री समाज की एक अत्यंत सशक्त और सक्रिय टीम गठित कर दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर एडवोकेट संदीप अरोडा ने दूर-दराज के प्रदेशों से आए सभी पदाधिकारियों, अतिथियों और स्थानीय खत्री भाइयों का आभार व्यक्त किया। संवाद