फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

Fri, 13 Nov 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने बुधवार को सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौत के बाद उसके शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किवाना गांव निवासी आशीष (24) घर से निकला था।
वह जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन भी शव के ऊपर से निकलते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की हालत खराब होने के कारण पहचान करने में परेशानी हुई। उसके दाहिने हाथ पर लिखे नाम और मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान किवाना गांव निवासी आशीष के रूप में हुई। मृतक के ताऊ महाबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें