गांव राजाखेड़ी निवासी एक 40 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते सोमवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जांच अधिकारी सुनिल, किला थाना ने बताया कि ईश्वर पुत्र लक्ष्मण निवासी राजाखेड़ी का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक परेशान चल रहा था। सोमवार को दोपहर के समय उसने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया, परिजनों ने उसे देवी मंदिर नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम पांच बजे के करीब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उपरोक्त मामले में 174 की कार्रवाई की है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।