चार साल से पत्नी के ससुराल न लौटने से परेशान चल रहे 25 वर्षीय पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से 10 मिनट पहले पिता पुत्र दोनों एकसाथ बैठे थे, इसी बीच बेटे ने पिता को किरयाणे की दुकान से दुध व अन्य सामान लाने के लिए भेजा, जब पिता वापस लौटा तो बेटे फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही तहसील कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जांच अधिकारी एएसआई श्रीनिवास, तहसील कैंप चौकी ने बताया कि कर्मबीर (25) पुत्र रामचंद्र निवासी महमूदपुर का रहने वाला था। हालही में प्रकाश नगर निवासी नरेश के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर अपने पिता के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी करता था। पिता के अनुसार बेटे ने चार साल पहले किसी नेहा नामक महिला के साथ लवमैरिज की थी। शादी के बाद नेहा चली गई थी, जिसको वापस बुलाने के लिए कर्मबीर अकसर फोन पर पत्नी नेहा के साथ झगड़ता रहता था। वह हाल ही में इसी वजह से मानसिक परेशान रहता था। सोमवार शाम छह बजे कर्मबीर अपने पिता रामचंद्र के साथ बैठा हुआ था। उसने पिता को किरयाणे की दुकान पर बीडी, दुध व अन्य सामान लाने के लिए भेजा। वहीं जब पिता वापस कमरे पर पहुंचा तो कर्मबीर गमछे से पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।