फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। नवादा गांव में दिवाली की रात शराब पार्टी के दौरान मोबाइल फोन के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने नगर निगम कर्मचारी की कमर में चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके चचेरे भाई के हाथ पर भी चाकू लग गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

नवादा गांव के प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत है। वह दिवाली की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई जगमिंद्र के साथ प्लॉट में बैठा था। इस दौरान गांव का आजाद वहां आया और तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। आजाद ने कुछ देर बाद उसका मोबाइल ले लिया। वह अपना मोबाइल वापस मांगने लगा तो आजाद ने देने से मना कर दिया।
आजाद विरोध करने पर आवेश में आ गया और जेब से चाकू निकालकर उसकी कमर पर वार कर दिया। उसके चचेरे भाई विपिन ने बीचबचाव किया तो उसके हाथ पर भी चाकू लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें