फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र के ददलाना गांव में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए श्रमिक अजब लाल मंडल (48) की मौत हो गई। तीन दिन पहले श्रमिक को बेसुध हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर वीरवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार से परिजन भी पानीपत पहुंच गए हैं। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि उनके पिता अजब लाल मंडल पानीपत के ददलाना गांव में एक फैक्टरी में काम करते थे। वह फैक्टरी के अंदर ही बने श्रमिक क्वार्टर में रहते थे। तीन-चार दिन पहले सर्दी अधिक होने के कारण वह कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए और दरवाजा बंद कर लिया। रात को उनकी हालत बिगड़ गई तो साथी श्रमिकों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन दिन तक उपचार चलने के बाद वीरवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहीं, परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जिस कारण वीरवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। -सदर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें