फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह गांव से गांजा सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने सूचना के आधार पर सिवाह गांव से स्थानीय निवासी आशीष को 1 किलो 118 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लायर के ठिकानोंं का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आशीष निवासी सिवाह गांव अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 118 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें