फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी को काबड़ी रोड के पास से गिरफ्तारी किया। आरोपी दो माह पहले थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान कराए तो उसने युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि करीब दो माह पहले थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 15 साल की किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में किशोरी के लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की। कुछ दिन बाद ही पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। जिसके बाद किशोरी का मेडिकल और अदालत में बयान दर्ज कराए गए थे। अपने बयान में किशोरी ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले शुभम से उसकी पहचान हो गई थी। शुभम उसे अपने साथ बहलाकर उन्नाव ले गया था। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसी समय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें