फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल फोन और नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने मारपीट कर श्रमिक से नकदी और मोबाइल फोन लूटने के मामले में तीन आरोपियों को बाबरपुर गंदा नाले के पास से बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों रिंकू उर्फ गोरा, अमन निवासी बखरपुर सोनीपत और सौरभ निवासी जफरपुर के रूप में की। आरोपियों ने 12 दिसंबर को रजापुर गांव के पास रिफाइनरी से लौट रहे श्रमिक के साथ लूटपाट की वारदात को कबूल किया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि जीटी रोड स्थित बाबरपुर गंदा नाला के पास संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ करने पर तीनों सौरभ, रिंकू उर्फ गोरा, अमन ने बताया कि 19 दिसंबर को रजापुर गांव के नजदीक पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर दो मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये छीने थे। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें