फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पैसे कमाने में चाहत में फंस रहे युवा, गवां रहे करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने की चाहत में युवा ठगे जा रहे हैं। ठग युवाओं को कॉल कर उन्हें घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दे रहे हैं। पहले टास्क पूरा करने पर ठग उन्हें कुछ पैसे देते हैं। बाद में टास्क प्राप्त करने के लिए युवाओं से अपने खाते में राशि डलवाते हैं। युवा टास्क प्राप्त करने के लालच में लाखों रुपये उनके खाते में जमा कराते हैं। बाद में ठग उन्हें न टास्क देते और न उनसे बात करते हैं।
विज्ञापन

युवाओं से टास्क के नाम पर ठगी की पिछले छह माह में 100 से अधिक वारदातें सामने आ चुकी है। युवाओं से करोड़ों की ठगी हो चुकी है। पुलिस अब तक इन ठगों तक नहीं पहुंच पाई है। साइबर ठग विभिन्न वर्गाें से जुड़े लोगों की डिटेल जुटाते हैं। अगर कोई युवा बेरोजगार है तो उसको घर बैठे जॉब का झांसा देते हैं। ऑनलाइन वीडियो पर रेटिंग देकर पैसे कमाने का आइडिया बताते हैं। युवा इस सरल आइडिया की ओर आकर्षित होते है। ठग शुरुआत में तो रेटिंग देने पर पैसे उनके खाते में भेजते हैं, जब युवाओं को विश्वास हो जाता है फिर उनसे अपने खाते में पैसे मंगवाते हैं।
इसी तरह ठग उद्यमियों से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं। उन्हें पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ते हैं। जहां पहले से उनकी टीम के सदस्य होते हैं। वह ग्रुप में प्रतिदिन का मुनाफा दर्शाते हैं। इससे उद्यमी प्रभावित हो जाते हैं। फिर ठग उनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करते हैं। ऐसे ही ठग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को उनके कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उनसे खाते की जानकारी जुटाते हैं और फिर खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन




केस 1

- सेक्टर 12 निवासी युवक को 20 अक्तूबर को व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला। लिंक ओपन करने पर उसमें ऑनलाइन जॉब के बारे में लिखा मिला। युवक बेरोजगार था इसलिए उसने इसमें रूचि दिखाई। फिर उसको टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर उसको पहले पांच हजार रुपये खुद ठगों ने दिए। जब युवक को विश्वास हो गया तो उन्होंने युवक से टास्क के लिए दो लाख रुपये मांगे। युवक ने रिश्तेदारों से उधार लेकर उनके खाते में दो लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद युवक को टास्क नहीं मिले।

केस 2

- मॉडल टाउन निवासी अध्यापिका से भी ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी की गई। अध्यापिका को पहले तो टास्क पूरा करने पर 2500 रुपये भेजे। फिर टास्क लेने के लिए उससे पांच लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए।

केस 3

- एल्डिको निवासी महिला से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी की। महिला को ठगों ने मोटे मुनाफे का झांसा दिया। फिर उसकी एक आईडी बनाई गई। ठगों ने महिला से 47 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। महिला ने यह राशि लोन लेकर ठगों को दी।



इन बातों का रखे ध्यान :

- ठगी होने पर फौरन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं
- किसी भी तरह के ऑफर के लालच में ना आएं।
- अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में ना आएं।
- अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें।
- फेसबुक, ट्विटर आइडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें।

- कोई रुपयों की मांग करता है, तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें।
- बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं. इस बात का ध्यान रखें।

- गूगल से कोई भी नंबर लेकर फोन न करें।
- फोन पर किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग या रुपये कमाने का काम न करें।
- ओटीपी व पासवर्ड शेयर न करें।
- किसी के कहने पर फोन पर कोई भी ऐप इंस्टॉल न करें।


वर्जन-
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ गंभीरता से काम कर रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साइबर अपराध थाना पुलिस ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कुछ ठग पुलिस के हाथ भी लगे हैं। लोगों से अपील है कि वह साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें