फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्नातक में दाखिलों को लेकर युवा आ रहे आगे, पकड़ी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। स्नातक में दाखिले का आंकड़ा एक लाख के पार जा चुका है। जबकि अब तक 158952 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया हे। ज्यों-ज्यों दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आ रही हैं, दाखिले की रफ्तार मंद होती जा रही है। मंगलवार को 1412 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 3106 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। सोमवार को 1845 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जबकि 3748 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। एक ही दिन में पंजीकरण करवाने में 433 तथा दाखिला लेने में 642 की कमी आई है। शिक्षा विशेषज्ञों का मत है कि अधिकतर विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। अब वे विद्यार्थी बचे हैं जो किसी कारण पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। अब बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने के लिए मात्र एक दिन शेष हैं। विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए 25 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क देना होगा। कॉलेजों में चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन





प्रदेश में 101355 सीटों पर हो चुका दाखिला

प्रदेश के 344 कॉलेजों में यूजी के 89 पाठ्यक्रमों के लिए चल रही प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में अब तक 101355 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इनमें से 59284 छात्राओं ने दाखिला लिया है जो अब तक हुए कुल दाखिले का करीब 60 प्रतिशत है। वहीं, जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11140 सीटों के लिए दाखिला प्रकिया चल रही है। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में करीब 75 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान पर है जबकि जिले में पहला स्थान है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1797 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं जो प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक है।




प्रदेश में हुए दाखिले पर एक नजर-
कुल पंजीकरण - 158952
कुल पूर्ण आवेदन - 147949
कुल दाखिले - 101355
हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों के दाखिले - 67222
सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के दाखिले - 30371
अन्य बोर्ड के दाखिले - 3762
हरियाणा के विद्यार्थियों द्वारा लिए दाखिले - 94224
अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के दाखिले - 7131
सामान्य वर्ग के दाखिले - 43138
बीसी वर्ग के दाखिले - 30140
एससी वर्ग के दाखिले - 23859


वर्जन-
कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1800 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। यूजी कक्षाओं में नए पंजीकरण व दाखिले की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें